Jaunpur news रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश की हुई शिनाख्त, परिवार में मचा कोहराम
रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश की हुई शिनाख्त, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिली वृद्ध महिला की लाश की पहचान होने के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतका की पहचान सरोखनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय हीरावती देवी पत्नी कैलाश प्रजापति के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे रेलवे ट्रैक के समीप एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन सिटी स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी पहुंचे, जहां चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार पटेल द्वारा शव की तस्वीर और अन्य जानकारी दिखाए जाने पर परिवार वालों ने महिला की पहचान की।
पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
