Jaunpur news बदलापुर को मिली नई सौगात, बाबूगंज में बनेगा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र

IMG-20260512-WA0084
Share

बदलापुर को मिली नई सौगात, बाबूगंज में बनेगा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए बाबूगंज में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना के शुरू होने से इलाके की विद्युत व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, उपकेंद्र निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और फिलहाल यह परियोजना टेंडरिंग चरण में है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र में लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
क्षेत्रीय लोगों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उपकेंद्र बनने से न केवल घरेलू उपभोक्ताओं बल्कि किसानों और व्यापारियों को भी बेहतर बिजली सुविधा मिल सकेगी।