Jaunpur news संजय सिंह अध्यक्ष और राम कुमार त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित

Share

संजय सिंह अध्यक्ष और राम कुमार त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित

प्रांतीय संगठन राजपत्रित अधिकारी एशोसियेशन जौनपुर इकाई का चुनाव संपन्न

जौनपुर : प्रांतीय संगठन राजपत्रित अधिकारी एशोसियेशन जौनपुर इकाई के अध्यक्ष पद पर संजय सिंह और राम कुमार त्रिपाठी को महामंत्री चुना गया.

आज दिनांक 9/5/2026 को प्रांतीय संगठन राजपत्रित अधिकारी एशोसियेशन उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा नामित पर्यवेक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एशोसियशन वाराणसी मंडल वाराणसी एवं निर्वाचन अधिकारी जे० केसिंह जनपद अध्यक्ष वाराणसी की देखरेख में होटल आदित्य जौनपुर में द्वि वार्षिक अधिवेशन/चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं जनपद मंत्री राज‌कुमार त्रिपाठी निर्वाचित हुए। साथ ही वरिष्ठ – उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार उपाध्यक्ष रणधीर यादव, संगठन मंत्री सुनील कुमार सिंह संप्रेक्षक संतोष कुमार सिंह संयुक्त मंत्री ज्ञानचन्द निर्वाचित किये गये । कार्यक्रम के संरक्षक मायाशंकर मिश्रा एवं संगठन के कई सम्मानित पदाधिकारी । सदस्यगण उपास्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया।

About Author