August 14, 2026

Jaunpur news समाधान दिवस पर डीएम के आदेश पर महिला खतौनी में दर्ज हुआ नाम

Share

समाधान दिवस पर डीएम के आदेश पर महिला खतौनी में दर्ज हुआ नाम
जफराबाद।समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने एक महिला का नाम चंद मिनट में खतौनी में दर्ज करवाया।
क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की निवासी नाजमा के पति जुमराती की 30 सितम्बर 2025 को इंतकाल हुआ था।उनके तीन पुत्र है।सभी शादीशुदा है।जुमराती की मौत के बाद लड़को व बहुओं द्वारा वृद्ध माँ को प्रताड़ित किया जाने लगा।पुत्रों द्वारा पिता की जमीन का उपयोग करने लगे।तीनो ने पुराने घरोही को बांट कर अपना अपना मकान बनाने लगे।जुमराती के मौत के बाद उनकी जमीन के खतौनी पर पत्नी व बच्चों का नाम अभी तक दर्ज नही हुआ था।अपने बहु व बच्चों से परेशान होकर नाजमा शनिवार को समाधान दिवस पर थाने पहुंच कर प्रार्थनापत्र देकर पुत्रों व बहुओ द्वारा जमीन पर कब्जा करने तथा प्रताड़ना का आरोप लगाय।उसके प्रार्थनापत्र देते ही डीएम तथा एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह पहुंच गए।थानाप्रभारी ट्रेनी आईपीएस श्रुष्टि जैन तत्काल नाजमा के परिवार के लोगो को बुलवाया।पुलिस की टीम ने नाजमा की बहू असिरुन निशा पत्नी शाहिद आलम तथा छोटे पुत्र नसीम को थाने ले आयी।एसएसपी श्री सिंह ने परिवार के लोगो को वृद्ध माँ के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नही करने को कहा।उन्होंने कहा अगर कोई उन्हें परेशान करेगा तो कार्यवाही होगी।

About Author