Jaunpur news पुलिस की लापरवाही से मछली शहर में लगता है जाम
पुलिस की लापरवाही से मछली शहर में लगता है जाम
सड़क किनारे दोनों पटरियों पर हुआ है अतिक्रमण
मछलीशहर,जौनपुर।
बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में शुमार मछली शहर तहसील क्षेत्र में जाम की समस्या अब आम बन गई है।
यहां तहसील मुख्यालय से लेकर मुंगरा बादशाहपुर, जंघई, सुजानगंज, बरईपार इलाके में हर दिन दो से ढाई घंटे का जाम लगता है ।
जाम कि यह समस्या उस समय बढ़ जाती है जब स्कूल कॉलेज की छुट्टी होती है। चिलचिलाती धूप और गर्मी में बच्चे घंटे परेशान होते हैं लेकिन इस मर्ज का स्थाई इलाज करने की व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी।
पुलिस प्रशासन के अधिकारी दावा तो खूब करते हैं लेकिन उनका यह दवा उस समय फेल हो जाता है, जब वैवाहिक लगन के दौर में दूल्हे की गाड़ियां घंटों जाम में फंस जाती है।
नगर के लोगों का कहना है जाम की मुख्य वजह व्यापारियों द्वारा सड़क की पटरी और नाली पर अवैध रूप से दुकान लगाना है। यहाँ पर अपने-अपने प्रतिष्ठान का प्रचार स्वरूप बोर्ड रखना मुख्य है।
ऐसे में जब कोई दो पहिया, चार पहिया वाला यहां सामान लेने के लिए आता है तो उसकी गाड़ी सड़क पर ही खड़ी होती है।
इससे वाहनों की लंबी कतारे लग जाती है।
जंघई से मछलीशहर आते समय राष्ट्रीय राजमार्ग बन जाने से वाहन फर्राटा भरते आते रहते हैं, लेकिन जैसे ही मछलीशहर कस्बे के जंघई तिराहे पर गाड़ी पहुंचती है वैसे ही रफ्तार थम जा रही है।
शादी विवाह के दौर के चलते गाड़ियों की लम्बी कतार लग जा रही है।जाम में फंसे बामी गांव निवासी रविंद्र सिंह कहते हैं कि वह तिलक चढ़ाने के लिए घर से जा रहे थे जाम में फंसने की वजह से वह नियत समय से बिलम्बित हो गये हैं। तिराहे पर वैसे पुलिस बलों की तैनाती है लेकिन सड़क सकरी होने के कारण जाम लग ही जा रहा है।
