Jaunpur news तेज रफ्तार कार बनी काल, सड़क किनारे खड़े अधेड़ की दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार कार बनी काल, सड़क किनारे खड़े अधेड़ की दर्दनाक मौत
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर कला गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर कला निवासी शेषमणि प्रजापति (48) पुत्र भोनूराम प्रजापति शाम करीब सात बजे अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए विभिन्न निजी चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सुजानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
