Jaunpur news विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जौनपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, मानव सेवा का दिया गया संदेश
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जौनपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, मानव सेवा का दिया गया संदेश
सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने कहा— रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं लोग
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जौनपुर में ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से आईएमए ब्लड बैंक में गोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “कीपिंग ह्यूमैनिटी अलाइव” यानी “मानवता को जीवित रखना” के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि Indra Nandan Singh ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने रेडक्रॉस के मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने लोगों से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सकती है और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। उन्होंने आयोजन के लिए संस्था को शुभकामनाएं भी दीं।
संस्था की प्रमुख एवं रेडक्रॉस की पैट्रन सदस्य Dr. Anju Singh ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के साथ ही विश्व थैलेसीमिया दिवस भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया एक गंभीर आनुवांशिक रक्त रोग है, जिसमें मरीजों को नियमित अंतराल पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। ऐसे में रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं।
कार्यक्रम में गौरव सिंह, संजीव सिंह, अंकिता सिंह, सौरभ सिंह, सूबेदार प्रवीण सिंह, तौकीर अहमद, सद्दाम हुसैन, विश्वजीत सिंह, अंजलि, सीमा, श्रेया सिंह, मंजू यादव, कुमकुम मौर्य, अपर्णा शर्मा और शादाब आलम समेत कई लोग उपस्थित रहे।
