Jaunpur news शोक सभा में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

Share

शोक सभा में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा शनिवार की शाम सद्भावना पुल स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय सरदार कमल सिंह भाटिया “मिंटू जी” को उपस्थित जनसमूह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि स्व. भाटिया व्यापार मंडल के सक्रिय एवं समर्पित पदाधिकारी थे। वे अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहकर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे व्यापारी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

सभा में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व. भाटिया के सरल स्वभाव, उच्च विचार एवं सेवा भाव को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में, जब लोग घरों में सीमित थे, उस समय भी उन्होंने जरूरतमंदों तक दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं राशन सामग्री घर-घर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। उनका जीवन समाज सेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण था।

श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक निखिलेश सिंह, मोती लाल यादव, नगर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू, जिला उपाध्यक्ष रवि अग्रहरि, संरक्षक शशांक सिंह ‘रानू’ सर्वेश जायसवाल, अजय गुप्ता, धीरज गुप्ता, अमित जायसवाल सहित सभी उपस्थित जनों ने स्व. भाटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा का संचालन योगेश साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, सरदार मनमोहन सिंह, मो. दानिश, विजय केडिया, उमेश सेठी, राजेंद्र खत्री, राजदेव यादव, धर्मेंद्र सेठ, दिलीप सिंह, विनय बरौतिया, सुरेंद्र मौर्य, प्रवीण शाह, गोविंद मोदनवाल, विक्रम लखमानी, धनश्याम साहू, शिवेंद्र दुबे, गौरव प्रताप सिंह, दिलीप जायसवाल, अजय सोनकर, शिवकुमार गुप्ता, पंकज यादव, तथागत सोनकर, सुनील सोनकर, संजीव साहू, शम्मी गुप्ता, कौशल त्रिपाठी, संजय जायसवाल, रोमी सोनकर, राजू जायसवाल, शनी साहू, राजन अग्रहरी, आशीष अग्रहरी, संतोष सेठ, महेश सेठ, अशोक मौर्य, प्रमोद मौर्य, अनिल सेठ, प्यारे लाल मौर्य, अमित वैश्य, कृष्णा अग्रहरी, मो. शिराज, आशीष गुप्ता, सन्नी चौधरी, विपुल सिंह, पवन सिंह, प्रिंस गुप्ता, राजेंद्र स्वर्णकार, रवि शर्मा, पवन गुप्ता, जगमेंद्र निषाद सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

About Author