August 14, 2026

Jaunpur news नाबालिग लड़की पांच दिन से लापता, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी।

Share

नाबालिग लड़की पांच दिन से लापता, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी।

गौराबादशाहपुर।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी।
रविवार को सुबह गौराबादशाहपुर थाने में दी गई लिखित तहरीर में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बीते 28 अप्रैल को सुबह करीब 4 बजे घर से बाहर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। थक-हारकर पिता ने थाने पर तहरीर देकर सूचना दी।

About Author