Jaunpur news नाथुपुर गांव में जनगणना को लेकर हुई खुली बैठक,किया गया जागरूक

IMG-20260503-WA0038
Share

नाथुपुर गांव में जनगणना को लेकर हुई खुली बैठक,किया गया जागरूक
जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के नाथुपुर गांव में जनगणना को लेकर रविवार को एक खुली बैठक हुई।बैठक में जनगणना को लेकर कई अहम बिंदुओं पर जानकारी दी गयी।
डीसी मनरेगा /प्रभारी बीडीओ नंदलाल ने ग्रामीणों को जनगणना को लेकर बताया कि सात मई 2026 से 21 मई तक आम जन को स्वयं गढना करके सारी जानकरी पंचायत भवन पर ऑनलाइन दर्ज कराए।जिससे जनगणना में लगे कर्मियों को लोगों से कम जानकारी लेनी पड़ी।इस स्वयं गणना में ऑनलाइन सारे जानकारी को क्रमश मांगा जाएगा।इसे ही भरना है।उन्होंने कहा जनगणना में पहले चरण मकानों का सूचीकरण किया जाएगा।उन्होंने लोगों को कहा कि इसके लिए हमे ग्रामीणों में जागरूकता के लिए प्रेरित करना होगा।कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर,विनय कुमार सिंह,अरविंद सिंह,शिवआसरे सिंह,सहित गांव के लोग मौजूद रहे।