August 14, 2026

Jaunpur news दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में पति, ससुर समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज।

Share

दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में पति, ससुर समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज।

एसपी के निर्देश पर हुई यह कार्रवाई।

जौनपुर।

​बक्शा थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर निवासी सोनम बानो ने पति, ससुर, ननद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
सोनम ने एसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसका विवाह 2 दिसंबर 2023 को सरायमीर, आजमगढ़ निवासी मोहम्मद कासिम के साथ हुआ था, आरोप है कि पिता द्वारा पर्याप्त दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। ​मांग पूरी न होने पर पति कासिम, ससुर सलामू, सास नसरीन व तीन ननदों ने पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद भी 23 फरवरी 2024 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। हाल ही में 22 अप्रैल 2026 को ससुर के निधन पर जब वह ससुराल पहुंची, तो वहां भी पति व ननदों ने उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। एसपी के निर्देश पर महिला थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार महिला के पति मोहम्मद काशिम, ससुर सलामू , सास नसरीन, ननद समेत सभी छह आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

About Author