Jaunpur news कनावा नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, बहन के घर आया था मृतक

IMG-20260429-WA0007
Share


कनावा नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, बहन के घर आया था मृतक
जौनपुर मड़ियाहूं
कोतवाली क्षेत्र के कनावा नहर स्थित एक पुलिया के नीचे मंगलवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने जब नहर में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान जटाशंकर सरोज (32) पुत्र अमरनाथ सरोज, निवासी बिठौली थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह मड़ियाहूं क्षेत्र के रानीपुर गांव में अपनी बहन के घर आया हुआ था।
अचानक नहर में उसका शव मिलने से परिजनों में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के अनुसार, मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।