Jaunpur news शैलजा सिंह ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक।

IMG-20260426-WA0024
Share

धर्मापुर के राजेपुर गांव की शैलजा सिंह ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक।

गौराबादशाहपुर।

लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित “स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026” में जनपद के धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के राजेपुर गांव की निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शैलजा ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शैलजा सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की।
शैलजा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता डॉ आस्था सिंह,पिता शैलेंद्र सिंह और कोच अखिलेश रावत को दिया। उनके कोच अखिलेश रावत ने बताया कि शैलजा सिंह एक मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं, जो हर मुकाबले में पूरी लगन से प्रदर्शन करती हैं।
इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शैलजा ने कहा कि यह उनके सफर की शुरुआत है और वह भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।
इस जीत से उनकी दादी ग्राम प्रधान मनोरमा सिंह के आवास भी पहुचकर क्षेत्र के संभ्रांत लोगो ने बधाई दी