Jaunpur news रिटायर्ड रेलवे कर्मी से ₹3 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

IMG-20251229-WA0002
Share

रिटायर्ड रेलवे कर्मी से ₹3 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी
​जफराबाद।क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मी से साइबर ठग ने तीन लाख रुपये की ठगी कर लिया।पीड़ित मामल को लेकर बैंक के स्टॉप को दोषी मान रहा है।
पीड़ित ओमप्रकाश विश्वकर्मा के यूनियन बैंक की मुख्य सिविल लाइन्स शाखा में खाता धारक है।उसका सारा पैसा उसी खाते में रहता है।उक्त खाते से साइबर अपराधी ने 16 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल के बीच दो किस्तों में ₹3 लाख की रकम साफ कर दिया।ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि वह मोबाइल से पैसे के लेन देन का कोई ऐप उपयोग नही करते है।ओमप्रकाश ने बैंक कर्मियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बताया कि बैंक में ₹2.5-2.5 लाख की दो एफडी कराने के दौरान उन्होंने अपने बच्चों के नाम पर भी ऐसी ही जमा राशि करने को कहा था।परन्तु बैंक कर्मियों ने अधिक कमीशन के लालच में उनकी मेहनत की कमाई को डिपॉजिट के बजाय इंश्योरेंस प्लान में निवेश कर दिया था।उसकी शिकायत करने के बाद 16 अप्रैल की शाम को उनकी मोबाइल पर एक फोन आया।उसने उनसे कहा कि उनके नम्बर पर एक ओटीपी जाएगी।उसी से उनका इंश्योरेंस को कैंसिल किया जाएगा।ओमप्रकाश बोले मैं बैंक आ रहा हु।तो उसने बोला कि वह खुद जफराबाद स्टेशन पर आ रहा है।वह पीड़ित को स्टेशन पर बुलाकर दो बार उसकी मोबाइल पर ओटीपी भेजकर तीन लाख रुपये उसके खाते से हड़प लिया।यह घटना 16 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच हुई।उसके बाद पीड़ित बैंक गया।वहां पर मैनजर ने उसे किसी प्रकार की सहायता नही किया।उसने साइबर सेल थाने पर कम्प्लेन किया किया है।उसने इस मामले की जांच की मांग किया है।जिससे यह घटना खुल सके।