Jaunpur news मड़हे में लगी आग,बाइक समेत सामान जलकर खाक

IMG-20260422-WA0033
Share

मड़हे में लगी आग,बाइक समेत सामान जलकर खाक

जौनपुर। जिले के मछली शहर तहसील क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुधवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना में मड़हे में रखा बाइक व अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
जानकारी के अनुसार जमालपुर निवासी मुनिराज बिंद पुत्र राम मूरत बिंद दोपहर के समय अपने मड़हे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे मड़हे में फंसे मुनिराज बिंद ने किसी तरह टाटी तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
आग की चपेट में आने से उन्हें हल्की झुलसन भी हुई है। वहीं तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मड़हे में रखा बाइक व अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।