Jaunpur news सपा मजदूर सभा ने उठाई श्रमिकों की जोरदार आवाज

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

सपा मजदूर सभा ने उठाई श्रमिकों की जोरदार आवाज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को

जौनपुर। वेतनवृद्धि, आठ घंटे का कार्य दिवस, ओवरटाइम में दोगुना वेतन, साप्ताहिक अवकाश जैसे जायज़ और कानून सम्मत मांगों को लेकर बुधवार को समाजवादी मजदूर सभा के बैनर तले एक ज्ञापन दिया गया। मुख्यमंत्री और महामहिम के नाम संबोधित यह मांग पत्र ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार को देते हुए उपस्थित सपा नेताओं ने मांग किया कि नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूर संघर्षरत हैं। श्रमिक आंदोलन के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपनाए जा रहे दमनकारी रवैये और श्रमिकों की जायज मांगों को अनसुना किए जा रहे हैं।
इसके विरोध में अजय यादव राष्ट्रीय सचिव समाजवादी मजदूर सभा नेतृत्व में दिए गए मांग पत्र में श्रम कानूनों की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए ।
श्री यादव ने कहा कि नोएडा में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे श्रमिकों पर की जा रही दंडात्मक और दमनकारी कार्रवाई को तुरंत रोका जाए।
श्रमिक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी श्रमिकों और मजदूर नेताओं को तत्काल और बिना शर्त रिहा किया जाए। ‘फ्लोर लेवल वेज’ लागू कर न्यूनतम मजदूरी के वैधानिक अधिकार को कमजोर करने की साजिश बंद हो। मनोज शर्मा जिलाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा ने कहा कि फिक्स्ड टर्म रोजगार’ जैसी नीतियों के जरिए श्रमिकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर उन्हें स्थायी रोजगार की सुरक्षा दी जाए।
प्रदेश में उद्योगों के भीतर कानून का राज स्थापित किया जाए ताकि श्रमिकों का शोषण रोका जा सके।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि सरकार की नीतियां पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने और मजदूरों को अधिकारहीन बनाने के लिए तैयार की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नोएडा में श्रमिकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और गिरफ्तार साथियों को रिहा नहीं किया गया, तो जौनपुर से लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
न्यूनतम मजदूरी मजदूरों का कानूनी अधिकार है, जिसे किसी भी कीमत पर कम नहीं होने दिया जाएगा।
ज्ञापन देने के लिए
इस मौके पर विशाल कन्नौजिया, प्रदीप यादव, धीरज बिंद, सुदर्शन यादव , अखिलेश यादव , इंद्रेश यादव, रमाशंकर चौहान , राज कुमार बिंद अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

About Author