Jaunpur news भगवान परशुराम जयंती पर सामाजिक एकता का दिया संदेश

Share

भगवान परशुराम जयंती पर सामाजिक एकता का दिया संदेश

सदस्यता अभियान को तेज करने का लिया संकल्प
जौनपुर।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को वाजिदपुर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान एडवोकेट ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम साहस, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं, जिनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश में बिना लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोई सरकार नहीं बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने विभिन्न दलों पर निशाना साधते हुए समाज के विकास और न्याय की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह गहरवार, प्रदेश महासचिव मंडल प्रभारी वाराणसी, प्रदेश संगठन सचिव अभिनव श्रीवास्तव, रीता सरोज अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About Author