Jaunpur news भ्रष्टाचार के विरोध में मछली शहर में वकीलों का सातवें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

भ्रष्टाचार के विरोध में मछली शहर में वकीलों का सातवें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

तहसीलदार के स्थानांतरण तक आमरण अनशन की दी धमकी

जौनपुर। भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को सातवें दिन भी वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा ।
इससे तहसील परिसर में कामकाज काफी प्रभावित हुआ।
अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनींद्र मिश्रा ने तहसीलदार रवि रंजन कश्यप के स्थानांतरण तक आमरण अनशन की धमकी दी है। तहसील के अधिवक्ताओं ने यह भी फैसला लिया कि अब इस मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी। जिससे आम जनता को न्याय मिल सके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष/महामंत्री को मंगलवार को प्रेषित पत्र में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि तहसीलदार रवि रंजन कश्यप की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध सभी अधिवक्ताओं के समर्थन में तहसीलदार के स्थानांतरण तक आमरण अनशन के लिए कृत संकल्प हैं।अधिवक्ता संघ द्वारा जो भी तिथि तय की जाएगी मैं स्वयं और अपने साथियों के साथ तहसील परिसर में आमरण अनशन करूंगा। अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के निर्णय की वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा,अशोक श्रीवास्तव,भरत लाल यादव,अशोक मिश्रा,विनय पांडेय, जे पी दुबे,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,कुंवर भारत सिंह,प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा प्रेम चंद्र यादव,संदीप श्रीवास्तव ,अनुराग श्रीवास्तव,राहुल तिवारी,सुरेश कुमार सहित सभी अधिवक्ताओं ने सहयोग और समर्थन किया है।

About Author