Jaunpur news भीषण सड़क हादसा ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

IMG-20260421-WA0008
Share

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित सरोखनपुर के पास एनएच-731 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लगभग तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
मृतकों में एक की पहचान रामकरण गुर्जर निवासी जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं घायल इंद्र कुमार, जो ट्रक चालक है और सुल्तानपुर जिले के जगदीशपुर का निवासी है, का इलाज चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।