Jaunpur news मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

Share

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी
जौनपुर। मछलीशहर कस्बा स्थित मोहल्ला कोतवाली में स्थित मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में एक भव्य एवं गरिमामय दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सदारत मुफ्ती मोहियुद्दीन अहमद साहब ने की, जिनकी मौजूदगी में 13 बच्चों को दस्तार पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मदरसे का माहौल पूरी तरह दीनी और रूहानी रंग में सराबोर नजर आया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों, शिक्षकों व क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दस्तारबंदी को इस्लामी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है, जो बच्चों की दीनी तालीम की मुकम्मलता को दर्शाता है।
मुख्य अतिथि हाजी इमरान खान ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सही दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा भी जरूरी है, ताकि बच्चे समाज में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें।
वहीं मदरसे की प्रधानाचार्या महजबी बेगम ने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बच्चों को आगे भी लगन और मेहनत से पढ़ाई जारी रखने की नसीहत दी।
कार्यक्रम में मौजूद हैदर अब्बास चाँद सदस्य अल्पसंख्यक आयोग , इरशाद अहमद, नूरुज्जमा, इशराक खान, अन्य उलेमा व गणमान्य लोगों ने भी बच्चों को मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में सभी बच्चों के लिए दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About Author