Jaunpur news महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने एक माह निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का जौनपुर में किया शुभारंभ
महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने एक माह निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का जौनपुर में किया शुभारंभ
जौनपुर: अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने युवतियों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुनः निःशुल्क एक माह ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन जौनपुर शहर मे टीप टॉप ब्यूटी पार्लर टी डी कॉलेज दक्षिणी गेट के पास में किया!
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि महिला थानाअध्यक्ष श्रीमती श्यामा तिवारी ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान एवम उनकी आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए कारगर साबित होगा, विशिष्ट अतिथि तेज डायग्नोस्टिक सेंटर संचालिका श्रीमती बबीता सिंह ने कहा कि महिलाओ को स्वावलंबी बनाने की इस मुहिम से युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी तथा उनके आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी! उर्वशी सिंह ने कहा कि ट्रस्ट परिवार द्वारा इस तरह के कई बार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है,इस समय वर्तमान समय में भी खुज्झी चंदवक मे चल रहा है! इसी कड़ी मे इस बार जौनपुर शहर में करने का उद्देश्य था! कार्यक्रम में जौनपुर शहर की महिलाओं और बच्चियों का उत्साह देखकर बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है,! बड़ी संख्या में घरेलु महिलाएं और बच्चियां इस कार्यशाला में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर रही है! ! प्रशिक्षिका सीमा गुप्ता ने कहा कि बच्चियों को सिखाने के बाद हर सप्ताह एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने पर समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा!जिससे बच्चियों के अंदर सीखने की चाह और उत्साह की भावना बनी रहेगी! कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट परिवार के सदस्य डॉ पूनम सिंह, ज्ञान चंद गुप्ता, रजनी सोनी और, ट्रेनर आलिया, रीना, सुधा, रिशू अन्य लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम का आभार और धन्यवाद महासचिव श्रीमती राधिका सिंह ने किया.!
