Jaunpur news 45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव

Share

45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव

” राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव नें अपने 9 वर्षो के कार्यकाल मै गोमती नदी पर तीन बड़े सेतु और 2 प्लाटून पीपे का पुल जो बन गया है और एक प्लाटून पुल तुतीपुर मे बनने वाला है की स्वीकृति कराई “

जौनपुर। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले के विकास पुरूष गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जनपद को एक और बड़ी सौगात मिल गई है। राज्यमंत्री श्री यादव की पहल को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदर विधानसभा के आखिरी छोर पर स्थित खुटहन विकास खण्ड के गठाना-डंडवा गांव के निकट गोमती नदी पर एक और पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। उक्त पुल निर्माण हेतु करीब 45 करोड़ 5 लाख रुपए का भारी भरकम बजट स्वीकृत किया है। जनपद में विकास को गति देते हुए प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के अथक प्रयास से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 राज्य योजनान्तर्गत जनपद के गठाना एवं डंडवा गांव के निकट गोमती नदी पर सेतु निर्माण हेतु 45 करोड़, 4 लाख, 86 हजार रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त पुल के निर्माण से जिले के विकास को और गति मिलेगी तथा स्थानीय जनता आदि को विशेष लाभ प्राप्त होगा। उक्त पुल के निर्माण से वहां आसपास की जनता को लगभग 20-25 किमी दूरी की यात्रा कम होगी।
ज्ञातव्य है कि राज्यमंत्री के अथक प्रयास से इससे पूर्व अपने विधानसभा क्षेत्र में इस पुल को लेकर कुल तीन पुल की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। दो पुल का निर्माण लगभग पूर्ण होने जा रहा है। जिसमें नगर के जोगियापुर स्थित शास्त्री सेतु के समानान्तर एक पुल तथा प्यारेपुर-कलीचाबाद में एक सेतु का निर्माण शामिल है। इसके अलावा दो प्लाटून पुल (पीपा पुल) का निर्माण हो चुका है। जिसमें नगर के अचला देवी घाट व मियांपुर तथा खुटहन विकास खण्ड के गठाना गांव स्थित गोमती नदी पर पीपा पुल शामिल है। इसके अलावा नगर के तूतीपुर मोहल्ला स्थित गोमती नदी पर एक और प्लाटून पुल का निर्माण होने जा रहा है।
उक्त आशय की जानकारी राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी

About Author