Jaunpur news सहायक संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ उ0 प्र0 जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
सहायक संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ उ0 प्र0 जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
गणेश दत्त मिश्र जिला अध्यक्ष एवं दीपक श्रीवास्तव बने जिला मंत्री
वर्तमान संघर्ष वर्ष में कर्मचारियों की लंबित मांगे होंगी पूरी।
डॉ प्रदीप सिंह
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय जौनपुर में सहायक संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला मंत्री रामकृष्ण पाल रहे।
सहायक संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के उपस्थित सदस्यों द्वारा सदन में सर्वसम्मति से गणेश दत्त मिश्र को जिला अध्यक्ष, दीपक कुमार श्रीवास्तव को जिला मंत्री, मो. आरिफ को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा धर्मेंद्र को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन की घोषणा होते ही पदाधिकारियों को माला फूल एवं जय घोष के साथ उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ डॉ प्रदीप सिंह ने दिलायी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ प्रदीप सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि वर्तमान संघर्ष वर्ष में कर्मचारियों एवं शिक्षकों को आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप परिणामी लाभ, पुरानी पेंशन योजना की हूबहू बहाली, निजीकरण व्यवस्था के खिलाफ मुखर विरोध तथा आउटसोर्सिंग/ मानदेय के कर्मचारियों को सम्मानजनक जीवन यापन हेतु समुचित पारिश्रमिक आदि मुद्दों पर पूरे प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रभावशाली आंदोलन होंगे। पश्चिम बंगाल में 2009 के बाद से केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे अनवरत आंदोलन का सुपरिणाम अब विधानसभा के चुनाव की घोषणा से ठीक पहले राज्य सरकार द्वारा उनके पक्ष में निर्णय लेकर कर दिया है। अतः हम सभी को पूरे उत्साह,जोश एवं समर्पण के साथ अपनी मांगों को लेकर संगठन के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहना है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की एकता में बहुत बल होता अतः समस्त कर्मचारी समाज को बिना किसी डर एवं भय के अपनी न्यायोचित मांगों के लिए संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
कार्यक्रम में एआरटीओ जौनपुर सत्येंद्र कुमार सिंह, आर आई टेक्निकल अशोक यादव, गिरिजेश सिंह, प्रमोद शर्मा, अजय लाल मौर्य, डॉ जयप्रकाश आदि बहुत से कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण पाल ने किया।
