August 14, 2026

Jaunpur news मोटरसाइकिल की चाबी को लेकर विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Share

मोटरसाइकिल की चाबी को लेकर विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्दीकपुर निवासी शिवशंकर गौतम पुत्र स्व. राजकुमार गौतम गुरुवार को अपनी मां से मोटरसाइकिल की चाबी मांग रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि मां द्वारा चाबी देने से इनकार करने पर गुस्से में युवक ने अपनी ही मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली।
युवक को जलता देख उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग बुझाई। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गुरुवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Author