Jaunpur news ईद की नमाज को लेकर ईदगाह कमेटी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, व्यवस्थाओं की उठाई मांग

Share

ईद की नमाज को लेकर ईदगाह कमेटी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, व्यवस्थाओं की उठाई मांग

जौनपुर। आगामी ईद पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मछलीशहर ईदगाह कमेटी के मुतवल्ली/सचिव इरशाद अहमद ने उपजिलाधिकारी कुमार सौरभ (आईएएस) को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से नमाज के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई,यातायात व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम कराने का अनुरोध किया।
ईदगाह कमेटी के सदर नुरूज्जमा ने बताया कि ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए शाही ईदगाह पहुंचते हैं। इसे देखते हुए ईदगाह परिसर में पिछले कई दिनों से रंगाई-पुताई,
साफ-सफाई और दवा का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष ईद की नमाज शाही ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। कमेटी ने सभी रोजेदारों और नमाजियों से समय से पहुंचने तथा आपसी भाईचारा और अमन-चैन बनाए रखने की अपील भी की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कमेटी के
पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर जमील कुरैशी, सारिक अंसारी, फराज सभासद, इश्तियाक, वकील, नेहाल सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About Author