Jaunpur news अज्ञात कारणों से दलित बस्ती में लगी भीषण आग, पांच घरों की गृहस्थी जलकर खाक।

Screenshot_2026-03-13-19-25-36-31_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Share

अज्ञात कारणों से दलित बस्ती में लगी भीषण आग, पांच घरों की गृहस्थी जलकर खाक।

सिंगरामऊ । बदलापुर क्षेत्र के बछुआर गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब पांच घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार आग अचानक लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने कई झोपड़ीनुमा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन , मोटर साइकिल, साइकिल, चारा मशीन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना से पीड़ित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। आग में दीनानाथ हरिजन, शंकर हरिजन, घनश्याम हरिजन , संतोष हरिजन , रामआसरे हरिजन का पूरा घर जलकर खाक हो गया
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है।