Jaunpur news विश्वनाथ इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र आदित्य सिंह बने IAS, 508वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान

Share

विश्वनाथ इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र आदित्य सिंह बने IAS, 508वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान

शाहगंज, जौनपुर। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान के पूर्व छात्र आदित्य सिंह पुत्र उमा शंकर सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर क्षेत्र और संस्थान का नाम रोशन किया है। आदित्य सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर 508वीं रैंक प्राप्त कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और आदित्य सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

संस्थापक प्रधानाचार्य बाबू जी भोलानाथ सिंह,प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह(अधिवक्ता) , प्रबंध निदेशक डॉ . वेद प्रकाश सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने आदित्य सिंह को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आदित्य की सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन और संस्थान में प्राप्त शिक्षा की गुणवत्ता का परिणाम है।

संस्थान परिवार ने आदित्य सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे प्रशासनिक सेवा में रहते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनकी इस सफलता से अन्य छात्रों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

चित्र परिचय: UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 508वीं रैंक प्राप्त कर IAS में चयनित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान के पूर्व छात्र आदित्य सिंह।

About Author