Jaunpur news स्टर्लिंग स्कूल मीरगंज की पहल: नन्हें बच्चों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
स्टर्लिंग स्कूल मीरगंज की पहल: नन्हें बच्चों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
जौनपुर। जौनपुर के मीरगंज क्षेत्र में आज सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनूठी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्टर्लिंग स्कूल मीरगंज की ओर से आयोजित इस अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
रैली मीरगंज से शुरू होकर बंधवा बाजार और गोधना बाजार होते हुए निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर और तख्तियां लेकर “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” और “सीट बेल्ट जीवन रक्षा कवच” जैसे नारे लगाए।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण यूकेजी के छात्र साहस सिंह रहे, जो हेलमेट और सेफ्टी हार्नेस बेल्ट पहनकर अन्य बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए। नन्हें विद्यार्थियों के इस संदेश ने बाजारों में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कई लोगों ने बच्चों की सराहना करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना
