Jaunpur news पीड़िता को धमकी देने वाला गिरफ्तार

IMG-20251202-WA0007
Share

पीड़िता को धमकी देने वाला गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के किरतापुर बरैया गांव से सोमवार को मुकदमा दर्ज करवाने वाली पीड़िता को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ऊक्त गांव की एक युवती ने गांव के ही शुभम कुमार पुत्र दीनानाथ उर्फ राजेश कुमार पर मारपीट सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।उसी मुकदमे को लेकर शुभम पीड़िता को धमकी दे रहा था।सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने महिला एस आई मिथिलेश कुमारी, अखिलेश यादव तथा कीर्ति खरवार को मौके पर भेजा।पुलिस टीम मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले आयी।जहा से आरोपी का चालान भेज दिया गया।