August 15, 2026

Jaunpur news एस एम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

Share

एस एम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने समारोह में प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई

मछलीशहर,जौनपुर।
नगर के सादीगंज सुजानगंज रोड स्थित एस एम पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का सहयोग करने तथा बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही अच्छे समाज का निर्माण संभव है। बच्चों को संस्कार युक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
सांसद श्रीमती द्विवेदी ने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूरा विश्व आज भारत का लोहा मान रहा है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लालबहादुर यादव व क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मानिकचन्द गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया । इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को बुकें भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य साधना गुप्ता, डॉ. सुधाकर गुप्ता, डॉ. शुचिता गुप्ता, प्रोफेसर रमा गुप्ता इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, पप्पू दूबे, विवेक शर्मा, मुश्ताक अंसारी, अलवीना फलक, चांदनी, फलक, सीमा, सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रमा गुप्ता ने किया।

About Author