February 20, 2026

Jaunpur news शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व फोटो वायरल करने वाला आरोपी शाहगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व फोटो वायरल करने वाला आरोपी शाहगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा
जौनपुर। जनपद में अपराधियों पर नियंत्रण के अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्राम नटौली निवासी राजपत राजभर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आजमगढ़ जनपद के थाना फूलपुर क्षेत्र के धनीपुर बिसराई निवासी राजेश भारद्वाज उसकी बेटी को कई वर्षों से बातचीत कर प्रेमजाल में फंसाए हुए था। आरोप है कि उसने बहला-फुसलाकर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और घर आकर शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो भी वायरल कर दिए।
इस मामले में थाना शाहगंज पर मुकदमा संख्या 0034/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता 2023 व 67ए आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने 20 फरवरी 2026 को वांछित आरोपी राजेश भारद्वाज पुत्र सिकंदर राजभर को मलमल पुलिया, शाहगंज से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव व हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव शामिल रहे।

About Author