September 2, 2026

Jaunpur news जौनपुर के शिवम सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पहले ही प्रयास में NET-JRF भी किया क्वालिफाई

IMG-20260214-WA0053
Share


जौनपुर के शिवम सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पहले ही प्रयास में NET-JRF भी किया क्वालिफाई

जौनपुर के वाजिदपुर तिराहा स्थित अभिराज मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालक शनि सिंह के छोटे भाई शिवम सिंह ने शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। शिवम ने पहले ही प्रयास में NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन पाकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शिवम सिंह, पुत्र दयाशंकर सिंह, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और एमए की पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। वर्तमान में वह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में शोध कार्य करते हुए पीएचडी कर रहे हैं।
हाल ही में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में हिंदी विषय से उनका चयन हुआ है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय शिवम ने अपने बाबा-आजी, माता-पिता, गुरुजनों, मित्रों तथा बड़े भाई शनि सिंह और सौरभ सिंह को दिया है।
उनकी इस सफलता से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

About Author