September 2, 2026

Jaunpur news पेयजल के लिये मजबूर है अभेरवा गांव के लोग

IMG-20260213-WA0033
Share

पेयजल के लिये मजबूर है अभेरवा गांव के लोग
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के हौज ग्राम सभा की अभेरवा पुरवा के लोग पेयजल के लिए मजबूर हो गए है।गांव के लोग दो किमी दूर से पेयजल के लिए पानी लाने को मजबूर हैं।
ज्ञात हो मुरारपुर ग्रामसभा में स्थापित जलनिगम की टँकी की मोटर सात फरवरी को जल गयी थी।जिसके चलते लगभग हौज,मुरारपुर, अभेरवा,कादीपुर,संघईपुर,सुरहुरपुर,समोपुर,ऊँचवापर, सहित लगभग दर्जन भर गांव में पेयजल का संकट उतपन्न हो गया है।अन्य गांव के लोग तो किसी प्रकार पेयजल का पानी गांव में 100 -200 मीटर पर पा जा रहे है।परंतु अभेरवा गांव में निजी बोरिंग का पानी खारा होने के चलते गांव के लोग घर से लगभग दो किमी दूर राजमार्ग पर स्थित टोलप्लाज़ा के पास से ले जाने को मजबूर हैं।गांव के निवासी नीरज शुक्ल,सुबाष चन्द्र,राकेश कुमार ने कहा कि हम लोगों को पेयजल की काफी दिक्कत हो रही है।कोई भी इस तरफ ध्यान नही दे रहा है।उधर ऑपरेटर रतन सिंह परमार ने बताया कि पेयजल का बिल अधिकांश लोग नही जमा करते है।जिसके कारण मोटर नही बन पा रही है।मैं प्रयास कर रहा हु जल्द से जल्द मोटर बन जाय।ग्रामीणों को पेयजल का पानी मिलना शुरू हो जाय।

About Author