August 15, 2026

Jaunpur news मीरापुर में दबंगों का हमला फ़ायरिंग दो लोग घायल

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

मीरापुर में दबंगों का हमला फ़ायरिंग दो लोग घायल

हमले का सीसीटीवी वीडियो वायरल

पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में एक दर्जन हथियार बन्द दबंगों ने एक घर परिवार के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और पीड़ित ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ आधा दर्जन धाराओ मे मामला दर्ज किया है ।

बता दे मीरापुर गांव रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में नोंकझोक हुई, इस दौरान आधा दर्जन हथियार बंद दबंगो ने पीड़ित अनुज सिंह मोनू के घर हमला कर दिया। आरोप है हवाई फायरिंग किया। गोली से बचने के लिए लोग घरों में भाग कर जान बचाई। इसके बाद दबंगों ने जमकर ईट पत्थर लाठी डंडे धारदार हथियार चलाये। जिससे परिवार के घर के खिड़की शीशे फर्नीचर टूट गए और घटना का सीसीटीवी में सब कुछ रिकॉर्ड हो गया, उधर पीड़ित ने भी चोरी छिपे वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है । इस हमले में जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए , घायल मे 30 वर्षीय अनुज सिंह , 35 वर्षीय संतोष सिंह और 65 वर्षीय मान सिंह जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित मोनू सिंह का आरोप है कि हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर हैं और वह मेरे परिवार की हत्या कर सकते हैं । फिर हथियार के दम पर कब्जा आदि को अंजाम दे रहे हैं। उधर पीड़ित मोनू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर हैं परिवार दहशत में है।

About Author