February 8, 2026

Jaunpur news शिविर में 840 मरीजों का हुआ उपचार

Share

शिविर में 840 मरीजों का हुआ उपचार

शाहगंज, जौनपुर ।

क्षेत्र के डिहियां स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों के द्वारा 840 मरीजों का उपचार कर निश्शुल्क दवाएं बांटी गई। जिसमें 667 लोगों को चश्मा दिया गया। सौ से अधिक लोगों को मोतियाबिंद का आपरेशन कराने की सलाह दी गई।
सभी का आपरेशन फ्री में कराए जाने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक आनंद सिंह बंटी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम लोग जागरुकता के अभाव में अपने शरीर का मुख्य अंग आंखें खो देते हैं। जिसके चलते वे अपाहिज से भी बद्तर जीवन जीने को विवश हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा ट्रस्ट उन सभी की आंखों को बचाने के लिए कृत संकल्पित है।

शिविर में जिले के दिशा हास्पिटल के नेत्र चिकित्सक डाक्टर वेंकटेश श्रीवास्तव सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। आयोजन में शिवधाम राम लीला समिति अमांवाकला के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।इस मौकेपर रंजित सिंह गुड्डू, पप्पू पाण्डेय, प्रमोद सिंह, पिंटू फौजी, प्रिंस सिंह, शिवम रजक, रोहित सिंह, राजा सिंह, राम सिंह, अतुल सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदीप मास्टर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About Author