Jaunpur news रामआधार सिंह इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शिक्षा पर मंथन, अतिथियों ने छात्रों का बढ़ाया हौसला

IMG-20260202-WA0056
Share


रामआधार सिंह इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शिक्षा पर मंथन, अतिथियों ने छात्रों का बढ़ाया हौसला

जौनपुर। रामआधार सिंह इंटर कॉलेज, बैजारामपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में शिक्षा के महत्व और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षा निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को कर्मठता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है, जिसका परिणाम है कि यहां के विद्यार्थी हर वर्ष जिला व प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यालय छात्रों को लक्ष्य निर्धारण और निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित करता है। यही वजह है कि यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
कार्यक्रम में सत्येन्द्र सिंह ‘फंटू’, श्यामराज सिंह, अखिलेश सिंह, धर्मेन्द्र, सत्यम सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।