February 2, 2026

Jaunpur news साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, 111 गुमशुदा मोबाइल बरामद, करीब 20 लाख की संपत्ति लौटाई

Share

जौनपुर साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, 111 गुमशुदा मोबाइल बरामद, करीब 20 लाख की संपत्ति लौटाई

जौनपुर। साइबर अपराधों पर लगातार कार्रवाई करते हुए जौनपुर साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर क्राइम थाना जौनपुर एवं विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया है। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। साइबर क्राइम थाना जौनपुर को CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए गए। ये मोबाइल फोन जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों जैसे शाहगंज, बदलापुर, कोतवाली, लाइन बाजार, सरायख्वाजा, तेज़ीबाजार, सरपतहां, सुजानगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर एवं नेवढ़िया क्षेत्र से संबंधित हैं।
बरामद मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से भी रिकवर किए गए। मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के थे, जिनकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सभी ने जौनपुर पुलिस और साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तत्काल नजदीकी थाने में सूचना देने के साथ-साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

About Author