February 2, 2026

Jaunpur news सड़क हादसा: अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share


तेजगढ़ के पास सड़क हादसा: अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजगढ़ इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खुनदनपर गांव निवासी शेष नारायण पटेल का 25 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार पटेल रविवार को बाइक से बाजार गया था। वापस लौटते समय तेजगढ़ के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आनंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About Author