Jaunpur news बाबा श्री सिद्धेश्वर महादेव क्षत्रियपुर के 36वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन
बाबा श्री सिद्धेश्वर महादेव क्षत्रियपुर के 36वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन
शिशिर कुमार सिंह का हुआ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
केराकत जौनपुर
तहसील क्षेत्र अंतर्गत क्षत्रियपुर गांव में स्थित बाबा श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिशिर कुमार सिंह, पूर्व सदस्य रेल मंत्रालय भारत सरकार, का मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष गिरेन्द्र प्रताप सिंह ने की। स्थापना दिवस के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया, और साथ ही अयोध्या धाम से कई गई प्रभु श्री राम लला की मूर्ति भी स्थापित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शिशिर कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने मंदिर के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय सिंह, नितिन सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता , रमेश सिंह, सोमेश सिंह (भैयू), हिमांशु सिंह , ऋषि , ऋषभ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा समिति द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
धीरज सोनी VD
