Jaunpur news सतत विकास लक्ष्य एवं पंचायत उन्नति सूचकांक पर प्रशिक्षण
सतत विकास लक्ष्य एवं पंचायत उन्नति सूचकांक पर प्रशिक्षण
धर्मापुर ब्लाक कार्यालय पर सचिवों और ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय हुआ प्रशिक्षण
गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
उपनिदेशक पंचायत वाराणसी मण्डल वाराणसी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद के विकास खंड धर्मापुर के सभागार में सहायक विकास अधिकारी पंचायत, समस्त ग्राम प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें स्थानीय सतत विकास लक्ष्य एवं पंचायत उन्नति सूचकांक पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ कृष्णमोहन यादव खंड विकास अधिकारी, राजेश यादव सहायक विकास अधिकारी पंचायत और सहायक सिनियर फैकेल्टी डीपीआरसी चंदौली के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक एवं स्थानीय सतत विकास लक्ष्य विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। पीएआई जिसका पूर्व नाम पंचायत डेवलेपमेंट इंडेक्स था। जो अब पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स कर दिया गया है। इसमें ग्राम पंचायत में स्थानीय सतत विकास लक्ष्य को ध्यान में रखकर ग्राम पंचायत के विकास की सूचकांक के आधार पर ग्राम पंचायत का आंकलन किया जाएगा। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पुलिस, समेकित बाल विकास तथा अन्य विभाग के डाटा को इस पोर्टल पर फीड किया जाएगा। इसी डेटा के आधार पर ग्राम पंचायत के विकास का आकलन किया जाएगा। साथ ही इसी आधार पर ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।
बाक्स
ये भी रहे मौजूद
गौराबादशाहपुर। गांव के विकास के लिए आयोजित इस
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर नीरा आर्य और संदीप यादव के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में सचिव रामकृष्ण पाल, अरविंद कुमार यादव, अरविंद चौहान, मनीष चंद, श्रुति गुप्ता, राजेश यादव, स्वतंत्र चौरसिया, स्वतंत्र मौर्या, अखिलेश कुमार, विपिन राय, रामनरेश और ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्य, बुलट सिंह, नरेंद्र यादव, जयहिंद यादव, नीरज यादव, राम साहब यादव आदि मौजूद रहे।
