Jaunpur news उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाया डेढ़ लाख

IMG-20251202-WA0007
Share

उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाया डेढ़ लाख

कोतवाली में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी

मछलीशहर, जौनपुर।
बाइक खड़ी कर फल खरीद रहे व्यक्ति के वाहन की डिग्गी से उचक्कों ने डेढ़ लाख रुपए उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर लिखित सूचना दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी
भोलानाथ प्रजापति शुक्रवार को नगर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से डेढ़ लाख रुपए निकालकर अपनी बाइक की डिग्गी में रखकर घर के लिए चले ।वे चुंगी चौराहे पर फल खरीदने के लिए बाइक रोड पर खड़ी कर दुकानदार से फल लेने लगे ।इसी बीच पहले से ही घात लगाए उचक्का डिग्गी खोलकर पैसा ले फरार हो गया। जब फल लेकर लौटे तो डिग्गी खुली देखा और उसमें रुपया नहीं था ।इसके बाद कोतवाली में पहुंच कर घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।अपराधियों की शिनाख्त के लिए नगर के सी सी टी वी कैमरे पुलिस खंगाल रही है।