Jaunpur news झोलाछाप डॉक्टर द्वारा उपचार करने का वीडियो हुआ वायरल

IMG-20251202-WA0007
Share

झोलाछाप डॉक्टर द्वारा उपचार करने का वीडियो हुआ वायरल

सी एच सी के सामने ही चल रहा है यह गोरखधंधा

डीएम व सीएमओ से किया ऑनलाइन शिकायत

मछलीशहर,जौनपुर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के सामने एक युवक का फर्जी चिकित्सक बनकर ईलाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मरीज को जानकारी होने पर फर्जी चिकित्सक के खिलाफ जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई है।
मीरगंज थाना क्षेत्र की संजू देवी पत्नी राकेश बीते 24 जनवरी को नगर के हड्डी चिकित्सक के यहां अपने पैर का ईलाज करवाने आई थी। चिकित्सक के सही पते की जानकारी नहीं होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मेडिकल पर बैठे एक युवक से निजी चिकित्सक के पते की जानकारी पूछा तो युवक ने स्वयं को उनके खानदान का बताते हुए ईलाज करने की बात कही। उसके बाद उस युवक द्वारा महिला का एक्सरे करवाकर उसको पांच दिन की दवा भी दे दिया।
घर जाने पर आराम नहीं होने पर महिला ने नगर के रिश्तेदार से संपर्क कर आराम नहीं होने की जानकारी दी। रिश्तेदार सूर्य कुमार मौर्य ने महिला को बुलवाकर उस चिकित्सक के पास गए और वीडियो बनाने लगे तो उसके फर्जी होने की जानकारी मिली। हालांकि
अपना यह अखबार इस सोशल मीडिया की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल इस मामले को लेकर
सूर्य कुमार मौर्या ने बताया फर्जी चिकित्सक की शिकायत जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ ही पुलिस अधीक्षक के पोर्टल पर कर दी गई। वहीं सी एच सी के अधीक्षक अजय सिंह ने बताया अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। किंतु शुक्रवार को वायरल वीडियो से मामले की जानकारी मिली है। जल्दी ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।