January 31, 2026

Jaunpur news जफराबाद विधायक ने तीन संपर्क मार्गों का किया लोकार्पण

Share

जफराबाद विधायक ने तीन संपर्क मार्गों का किया लोकार्पण

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण आवागमन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत तीन संपर्क मार्गों का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने किया। ये सभी मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित कराए गए हैं। विधायक ने बताया कि विकास खंड जलालपुर अंतर्गत ग्राम रेहटी संपर्क मार्ग का निर्माण 60.29 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। वहीं विकास खंड धर्मापुर में ग्राम गोसाईपुर यादव बस्ती संपर्क मार्ग का निर्माण 51.29 लाख रुपये तथा ग्राम कबीरूद्दीनपुर संपर्क मार्ग का निर्माण 64.37 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर नन्हे यादव, तुल्लापुर के प्रधान गुरु गोपाल सिंह, समाजसेवी राजेश अग्रहरि, शिवचंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष किशन चौहान, प्रधान मकरा अरविंद कुमार गौतम, प्रधान लहंगपुर नसीब खान, प्रधान अजय पटेल, प्रधान रामपुर सोईरी सत्य प्रकाश भास्कर, प्रधान करदहा हीरा यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम सभा के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

About Author