Jaunpur news एक साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 85 लाख की ठगी, आरोपी का सहयोगी गिरफ्तार

IMG-20260130-WA0033
Share


एक साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 85 लाख की ठगी, आरोपी का सहयोगी गिरफ्तार

जफराबाद। एक वर्ष में रकम दोगुनी करने का लालच देकर 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र के अहमद खां मंडी का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, बैजाबाद गांव निवासी कमला प्रसाद चौहान ने अपनी कृषि भूमि बेचकर प्राप्त धनराशि यूनियन बैंक स्थित खाते में जमा की थी। इसी दौरान उसके रिश्तेदार ने उसे अधिक मुनाफे का लालच दिया और एक साल में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाकर कुल 85 लाख रुपये हड़प लिए। इस रकम में से करीब 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जबकि शेष राशि अलग-अलग किस्तों में नकद के रूप में ली गई।
आरोप है कि ठगी की रकम के बदले पीड़ित को एसबीआई की फर्जी एफडी थमा दी गई, जिसे तैयार कराने में