Jaunpur news युवा समिति की बैठक में संगठन पर हुई चर्चा

IMG-20260129-WA0024
Share

युवा समिति की बैठक में संगठन पर हुई चर्चा

जौनपुर। विकास खंड करंजाकला के डॉ भीमराव अंबेडकर युवा समिति की बैठक देवकली के नवनिर्मित अंबेडकर पार्क में गुरुवार को हुई। जिसमें सीमित ने पार्क एवं जन सेवा विस्तार का निर्णय लिया । समिति के सभी पदाधिकारी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
बताते चले की भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा का हाल में अनावरण हुआ। जिसमें पहले पार्क कि बाउंड्री वॉल बनवाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही गांव में जल निकासी व्यवस्था बिजली पानी अन्य समस्याओं को लेकर भी विचार व्यवस्थित किए गए । जिन लोगो का एसआईआर फार्म भरने से छूट गया है, उनका भरवाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा फसलो को नुकसान पहुचाने वाले छुट्टा पशुओं से निराकरण के लिए भी विचार विमर्श किया गया । जरूरतमंदों की मदद के लिए सीमित की ओर से पहल किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता संरक्षक बबलू प्रसाद ने किया। जिसमें सीमित के अध्यक्ष धुरंधर भारती ,सिकंदर भारती, सूरजभान ,नीरज कुमार ,रिंकू भारती, राकेश कुमार ,अरुण कुमार, गुलाबचंद ,सुरेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, भोला कुमार, हवलदार, आकाश कुमार मौजूद रहे। बैठक का संचालन धीरज सोनकर ने किया।