Jaunpur news मुर्की को हराकर काकोरी देवाकलपुर ने जीता फाइनल

IMG-20260129-WA0023
Share

मुर्की को हराकर काकोरी देवाकलपुर ने जीता फाइनल

गौराबादशाहपुर,जौनपुर।

मुफ्तीगंज विकास खंड के बारी गांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुर्की और काकोरी देवाकलपुर के बीच हुआ। टास जीतकर मुर्की की टीम ने पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी काकोरी देवाकलपुर की टीम ने निर्धारित बारह ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रनों का लक्ष्य मुर्की को दिया। लक्ष्य का पीछा करते मुर्की की टीम 108 रन पर आलआउट हो गयी। काकोरी देवाकलपुर के प्रमोद यादव को मैन आफ द मैच दिया गया। जिसने 54 रन की शानदार पारी खेली। रेफरी जुबैद और कमेंटेटर बृजेश यादव रहे। इस अवसर पर प्रधान सूबेदार यादव, सत्यानन्द चौबे, अजय कुमार शर्मा, लालबहादुर यादव, अच्छेलाल मौर्य, प्रेमचन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।