Jaunpur news बुआ के घर से लौटते वक्त हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

IMG-20251229-WA0002
Share


जौनपुर: बुआ के घर से लौटते वक्त हादसा, युवक की दर्दनाक मौत
खबर:
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार काजीपुर गांव निवासी अमरेश कुमार बिंद (20) रविवार शाम अपने चाचा के साथ बुआ के घर आया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अकेले बाइक से कहीं निकला था।
दोपहर लगभग 12 बजे लौटते समय सड़क किनारे पड़े पत्थर से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के अनुसार अमरेश चार भाइयों में सबसे छोटा था और नशे की लत के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। हादसे के समय भी उसके नशे में होने की बात सामने आई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।