January 23, 2026

Jaunpur news 331 मतदाताओं में 306 मतदाता किए मतदान:

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

331 मतदाताओं में 306 मतदाता किए मतदान:

अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के 5 पदों पर चयन के लिए हुआ मतदान:

11 बजे से 3 बजे तक हुआ:

मछलीशहर। अधिवक्ता समिति के पांच पदों के लिए अधिवक्ता संघ भवन में 8 जनवरी गुरुवार को मतदान हुआ।
एल्डर्स कमेटी/चुनाव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि मतदान 11 बजे से 3 बजे तक सम्पन्न हुआ।जिसमें कुल 331मतदाताओं में 306 मतदाता अपने मतों का प्रयोग किए।अध्यक्ष,महामंत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,कनिष्ठ उपाध्यक्ष सहित 5 पदों के लिए मतदान हुआ।तहसील में भारी पुलिसबल की तैनाती रही।मतदान शांतिपूर्ण रहा।9 जनवरी को 11 बजे से परिणाम आने तक मतगणना होगी। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव,बाबू राम के बीच सीधी टक्कर है।वहीं महामंत्री पद पर 5 दावेदार आलोक विश्वकर्मा,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,संजय कुमार सरोज,सुभाष चंद्र मौर्य,बृजेश कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र दूबे,रमेश प्रताप सिंह में एवं कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव,बृजेश कुमार पाल में सीधी टक्कर है।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार मौर्य,प्रेम चंद्र यादव और कृष्ण कुमार गौतम में त्रिकोणीय मुकाबला है।शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
चुनाव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा,सदस्य अशोक कुमार श्रीवास्तव,ब्रह्म देव शुक्ला,यज्ञ नारायण सिंह,दया नाथ पटेल एवं इंदु प्रकाश सिंह,अध्यक्ष हुबेदार पटेल,महामंत्री नंदलाल यादव,अजय सिंह की देखरेख में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई।मतदेय स्थल पर बतौर पर्यवेक्षक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ और नायब तहसीलदार संतोष कुमार ने भी चक्रमण किया और मतदान पेटियां उनके सामने सील की गई।

About Author