Jaunpur news गांधी जयंती पर लिया गया स्वच्छता का संकल्प
गांधी जयंती पर लिया गया स्वच्छता का संकल्प
सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ जौनपुर के द्वारा संचालित डीडीयू- जीकेवाई 2.0 आवासीय ट्रेनिंग सेंटर बदलापुर में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर माँ दुर्गा जी महाविद्यालय के प्रबंधक श्री सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महान विभूतियों के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को इनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की। इस अवसर पर उपेंद्र सिंह एवं सूर्यांश सिंह ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने 4 माह के फैशन डिजाइनिंग कोर्स के सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया l परियोजना से संबंधित सभी स्टाफ एवं संस्था के कार्यकर्ताओं और प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु सामूहिक प्रयास किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुरेश त्रिपाठी जी ने किया।संस्था की तरफ से श्री महेंद्र शुक्ला, रचन नंदा,रितिका सिंह,अंकिता सिंह, सौम्या सिंह लालमणि मिश्रा, शीला पाल,जागृति सिंह आदि सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
