Jaunpur news नगर पंचायत द्वारा मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु विभिन्न वार्डो में कराई गई फॉगिंग।
नगर पंचायत द्वारा मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु विभिन्न वार्डो में कराई गई फॉगिंग।
चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी के दिशा निर्देश में कई वार्डों में रोस्टर बनाकर चल रहा फ़ांगिंग अभियान।
जफराबाद।
बरसात के बाद बढ़े मच्छरों के प्रकोप और डेंगू-मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नगर पंचायत जफराबाद ने अभियान तेज कर दिया है। नगर पंचायत चेयरमैन उम्मे रहिला और अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को देर शाम तक नगर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कराई गई।
नगर पंचायत की टीम ने वार्ड ताड़तला, चक महमूद, शेखवाड़ा समेत मुख्य बाजार व अन्य वार्डों में फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान नालियों, जलजमाव वाले स्थानों और कूड़ा-कचरा वाले संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से फॉगिंग की गई ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोका जा सके।
इस संबंध में चेयरमैन उम्मे रहिला ने बताया कि बरसात के मौसम के बाद मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए नगर पंचायत द्वारा रोस्टर बनाकर प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी वार्डों को कवर करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर से तय की गई है और यह फ़ांगिंग अभियान जारी रहेगा।
फ़ांगिंग के दौरान कर्मचारी नौशाद, आफताब, गोविंद मौजूद रहे।
